Seema-Sachin : पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के लिए भारत चली आईं थी और अभी वो नोएडा के रबूपुरा गांव में रह रही हैं लेकिन अब सीमा हैदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने भारतीय वकील के जरिए 3-3 करोड़ का नोटिस सीमा-सचिन को भेजा है।
गुलाम हैदर ने अपने भारतीय वकील के द्वारा सीमा-सचिन और वकील एपी सिंह को भेजा नोटिस
गुलाम हैदर के भारतीय वकील मोमिन मलिक ने ये नोटिस भेजा है इतना ही नहीं मोमिन मलिक ने सीमा हैदर के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ का नोटिस भेजा है। नोटिस भेजकर मलिक ने कहा कि एक महीने के अंदर तीनों माफी मांगे और जुर्माना जमा करवाएं नहीं तो तीनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुलाम के वकील ने सीमा सचिन को नोटिस भेज किए ये सवाल
सचिन को लीगल नोटिस देकर वकील मोमिन मलिक ने सवाल पूछा है कि सचिन किस आधार पर सीमा को अपनी पत्नी मान चुके हैं जबकि गुलाम और सीमा का अभी कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। नोटिस में ये भी कहा गया है कि सचिन सीमा के साथ अवैध रूप से रह रहा है साथ ही सचिन की वजह से गुलाम के चार बच्चे अपने पिता से दूर हो गए हैं इससे बच्चों की पढ़ाई भी खराब हो रही है।

