पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ आई सीमा हैदर ने सचिन के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के नारे लगाए और साथ ही कहा कि आज मैनें अपने घर पर तिरंगा फहराया और मैं पूरी तरह से भारत देश की हो गई हूं तिरंगे में रंग चुकी हूं।
सीमा ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और कहा अगर मौका मिला तो वो गदर2 देखने जाएंगी इसके साथ साथ सीमा ने पीएम मोदी और सीएम योगी के जय करे नारे भी लगाए। बता दें सीमा को फिल्म ऑफर को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है कि किसी पाकिस्तानी नागरिक को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इजाजत नहीं दी दी जाएगी।
अभिषेक सोम नाम के नेता ने तो सीमा हैदर और अमित जानी का पाकिस्तान टिकट कटा दिया और ट्विट करते हुए लिखा कि देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं है अपनी हीरोइन को लेकर पाकिस्तान चले जाइए। कुछ समय पहले सीमा हैदर ने इच्छा जताई थी कि वह फिल्मों में सलमान खान और सनी देओल जैसे स्टार्स के साथ काम करना चाहती है।

