पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर शिकंजा कस चुका है ATS की टीम सीमा को पूछताछ के लिए लेकर जा चुकी है बड़ी बात यह है कि सीमा के घर के बाहर एटीएस के अधिकारी सादे कपड़ों में तैनात थे। एटीएस जब सीमा हैदर को ले जा रही थी तो गली के अंदर मीडिया की एंट्री भी बैन कर दी गई। एटीएस सीमा हैदर को कहां लेकर गई है और उसको कहां रखा जाएगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
वहीं, सीमा हैदर को लेकर खुफिया विभाग ने उसका पूरा रूट मैप तैयार किया है। नेपाल में रहने के दौरान सीमा जहां-जहां गई उन रूटों की जानकारी खुफिया विभाग को मिल गई है। खुफिया विभाग नेपाल के होटल मालिक और मैनेजर से भी जानकारी हासिल करेगा है।
साथ ही खुफिया विभाग अपने खुफिया सूत्रों के जरिए सीमा हैदर को लेकर तमाम इनपुट भी इकठ्ठा कर रहा है। जांच एजेंसी की एक टीम नेपाल से इनपुट इकठ्ठा करने की कोशिश कर रही है इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

