सावन की शुरूआत 4जुलाई से शुरू हो चुकी है। भगवान भोले बाबा की भक्ति का रंग लोंगो पर चढ़ा हुआ है पूरा आकाश नम: शिवाय के मंत्रों से गूंज रहा है और आज सावन का पहला सोमवार है सुबह से मंदिरो में महादेव की आस्था के लिए लोंगो की भारी भीड़ उमड़ रही है।
सावन के पहले सोमवार मंदिरों में शिवभक्तों की लंबी-लंबी कतार लग रही है। भगवान भोले को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार घंटो लाइन में खड़े होकर कर रहें हैं और भगवान शिव को जलाभिषेक कराकर बेल पत्री, फूल माला, और दूध से उनका रुद्राभिषेक करा रहे हैं। बोल बम के साथ पूरे देश का वातावऱम एकदम खुशनुमा हो गया है।
वहीं कांवड लेने के लिए लोग नाचते झूमते देवों के देव महादेव की भक्ति, भजन करते हुए उत्साह के साथ हरिद्वार के लिए निकल पड़े हैं। बता दें इस बार सावन सावन 2 माह का है क्योंकि इस बार के सामान में पुरुषोत्तम मास है और यह संयोग 20 -25 सालों में आया है इसलिए इस बार के सावन का विशेष ही महत्व है। जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना ओं को लेकर भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना, पूजा अर्चना करेगा, जलाभिषेक करेगा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरा होंगी।
इस साल का सावन शिव भक्तों के लिए 58 दिनों का होगा यानि 4 जुलाई से महादेव का पर्व 31 अगस्त तक चलेगा। उन लोंगो के लिए ये पर्व काफी फलदायक लेकर आता है जो पूरे साल पूजा नहीं कर पाते अगर सावन के पवित्र महीने में महादेव की आस्था कर लेते हैं तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
दरअसल सावन के महीने ही मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

