संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है मणिपुर हिंसा को लेकर संसद का सत्र काफी हंगामेदार रहा पीएम मोदी ने गुरूवार 10 अगस्त को अपनी बात रखते हुए विपक्षियों को क्लीन बोल्ड कर दिया।
आज संसद के आखिरी दिन भी हंगामा होने के पूरे आसार हैं क्योंकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने गुरूवार को असंसदीय टिप्पणी की जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया जिसको लेकर अब से थोड़ी देर यानि 10:30 बजे अधीर रंजन ने स्पेंशन पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई हैदरअसल लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जब अधीर रंजन चौधरी को बोलने का मौका मिला तो उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री को घेरना शुरू कर दिया उन्होंने कहा, मौजूदा हालात में मुझे ये बोलने की इच्छा हो रही है कि जब राजा अंधा होता है, धृतराष्ट्र जब अंधे थे तब द्रौपदी का चीरहरण हुआ था आज भी राजा अंधे बैठे हैं इसीलिए जहां राजा अंधा बैठा रहता है, चाहे वो हस्तिनापुर हो या फिर मणिपुर वहां द्रौपदी का वस्त्रहरण होता है।
इन बातों को लोकसभा सचिवालय ने हटा दिया है इसमें नीरव मोदी को लेकर दिया गया बयान भी शामिल है। लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को चर्चा के बाद विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था।

