नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आप नेता और हाल ही इसी मामले में जमानत पर बाहर आए Sanjay Singh ने दावा किया है कि सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार से नहीं मिलने दिया जा रहा।
दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार हैं सीएम
अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने अपने दावे में कहा कि संजय सिंह ने इसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मनोबल तोड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं। ज्ञात हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सीएम को लेकर आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
क्या है आप नेता Sanjay Singh का दावा
आप नेता Sanjay Singh ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, परिवार से नही मिलने दिए जाने को लेकर सीएम केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। मुख्यमंत्री परिवार से मिलने के लिए केवल जांगला के माध्यम से उनसे मिलने की अनुमति है। यह अमानवीय है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कट्टर अपराधियों को भी व्यक्तिगत रूप से परिवार से मिलने की अनुमति होती है, लेकिन एक मुख्यमंत्री अपने परिवार से नही मिल सकता?
मुलाकात जंगला क्या होता है ?
गौरतलब हो कि ‘मुलाकात जंगला’ एक लोहे की जाली है जो जेल के अंदर एक कमरे में कैदी को आगंतुक से अलग करती है। एक आगंतुक और एक कैदी जाली के अलग-अलग किनारों पर बैठकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। हालांकि आप नेता के इस दावे पर तिहाड़ प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के अंदर अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल और निजी सचिव विभव कुमार से मुलाकात की थी। जिसके बाद Sanjay Singh ने यह दावा किया गया।

