सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी के चर्चे ही चर्चे भारत-पाकिस्तान और पूरी दुनिया में हैं लेकिन घर से ना निकलने की वजह से उनके घर में खाने के लाले पड़ गए लेकिन अब सीमा सचिन की किस्मत का सितारा चमक उठा है। सीमा को बॉलीवुड के लिए ऑफर मिल गया है प्रोड्यूसर अमित जानी ने उनको फिल्मों में काम करने का मौका ऑफर किया है जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो सके।
अमित जानी ने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस जानी फायर फॉक्स खोला है। इस प्रोडक्शन हाउस के तले वह उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम “अ टेलर मर्डर स्टोरी” है। इस फिल्म में अमित ने सीमा को काम करने का ऑफर दिया लेकिन सीमा-सचिन के घरवालों ने कहा कि जब तक उनके खिलाफ जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक वो ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे पर इस बारे में सोचेंगे जरूर।
वहीं अब गुजरात के एक कारोबारी ने भी सीमा सचिन को नौकरी देने के लिए आगे आ गए हैं उन्होनें दोनों को पचास-पचास हजार सैलरी देने के ऑफर दिया है। यानि सीमा सचिन प्रति महीना 1 लाख रुपये उस कारोबारी के पास नौकरी करके कमा सकेंगे। वहीं सीमा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए भी चर्चाओं में छाईं और उन्होनें हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, ”पहले मैंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर रखा था लेकिन जब मुझे पता चला कि लोग हमारी वीडियो को शेयर कर-करके पैसा कमा रहे हैं तो मैंने खुद का इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया ताकि मुझे लोग फॉलो कर सकें फिर हमारे वीडियो के जरिए हमें भी पैसा मिल सके इससे सचिन के परिवार की भी आर्थिक मदद हो जाएगी क्योंकि घर में वही एक हैं जो कमाने के लिए हैं बाकी कोई भी घर में कमाने वाला नहीं है।
अब दोनों अब इतने फेमस हो चुके हैं कि उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स भी काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं. कई यूजर्स उन्हें फॉलो कर रहे हैं। इसी तरह सब्सक्राइबर्स बढ़ते गए तो यंहा से भी उनकी कमाई हो सकती है। क्योंकि दोनों को ही रील्स बनाने का शौक है।

