Russia Biggest Civilian Honour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पीएम मोदी को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत के 1.4 अरब लोगों का सम्मान बताया।
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान भारत और रूस के बीच साझेदारी और मित्रता को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए मिला है। सेंट एंड्रयू को ईसा मसीह का पहला दूत और रूस का संरक्षक संत माना जाता है। उनके सम्मान में इस पुरस्कार की शुरुआत साल 1698 में ज़ार पीटर द ग्रेट ने की थी। यह सम्मान सबसे उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य योग्यता के लिए दिया जाता है।

