टीवी की सबसे फेमस जोड़ी में से एक अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक हमेशा अपनी मौजूदगी से फैंस का दिल जीत लेते हैं। अपने मजेदार व्लॉग्स से अभिनव और रूबीना फैंस को खूब हंसाकर एंटरटेन भी करते हैं। फिलहाल दोनों अपने शादी वाले रिक्रियेशन पोज़ से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। मौका था रूबी की बहन ज्योतिका दिलैक की शादी का जहां रूबीन और अभिनव ने अपने शादी वाले पोज़ के रिक्रियेशन कर फैंस का दिन लूट लिया।
रूबी की छोटी बहन की शादी अभी हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड रजत शर्मा के साथ शिमला में हो चुकी है। ज्योतिका ने पहाड़ी ब्राइडल लुक लिया था और वे काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं ज्योतिका के पति रजत ने गहरे हरें रंग की शेरवानी पहनी थी। दोनों शादी के दौरान एक-दूजे की आंखों में खोया नजर आया। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
फेरे होने का बाद ज्योतिका ने इंस्टा पर पहली फोटो साझा की जिसमें कपल एक दूसरे के प्यार में डूबा और खोया हुआ नजर आया। बता दें कि ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की शादी हिमाचली रीति-रिवाजों से हुई। दोनों ने शिमला की खूबसूरत वादियों के बीच फेरे लिये। अपनी छोटी बहन की शादी के बीच रूबी और अभिनव भी एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आए और अपनी शादी का एक पोज़ मोमेंट के तौर पर याद करते हुए दोनों ने उसको रिक्रिएट भी किया।

रूबी अभिनव दोनों एक दूसरे की आंखो में खोए हुए नजर आए। आप देख सकते हैं दोनों का प्यार इन फोटो से जाहिर हो रहा है। शादी के 4 साल बाद भी दोनों के बीच प्यार और भी गहराता जा रहा है। अब बात की जाए उनके लुक की तो तस्वीर में अभिनव ग्रे कलर के सिल्क कुर्ता-पायजामा में डैशिंग लग रहे थे, उन्होंने इसे ब्लैक कलर की प्रिंटेड नेहरू जैकेट, गोल्डन कलर की पगड़ी और सनी की कूल जोड़ी के साथ पेयर किया था।
वहीं रुबीना पिंक कलर के लहंगे में सिल्वर एम्ब्रायडरी वर्क के साथ काफी खूबसूरत लग रही थीं। मेसी पोनीटेल, गोल्ड ज्वैलरी और ग्लैम मेकअप ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही अभिनव ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “ “हमने अपनी आइकॉनिक वेडिंग पिक को रीक्रिएक्ट किया! वही जगह, दिन का वही समय सिर्फ 4 साल और कुछ महीने पुराना लेकिन ज्यादा फिट और एक साथ! वहीं कपल की तस्वीरों को फैंस काफी लाइक कर रहे हैं और जमकर प्यार भी बरसा रहे हैं।

