Big Boss सीजन 14 की विनर रूबीना अपने लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं। इस बार उन्होनें रेशम का सलवार कमीज पहनकर फैंस का दिल खुश कर दिया है। दरअसल रूबी की बहन ज्योतिका दिलैक जल्द ही अपने प्यार रजत शर्मा (Rajat Sharma) की दुल्हनिया बनने वाली हैं। बीते दिन ज्योतिका की हल्दी सेरेमनी थी, जहां रुबीना ने अपने पारंपरिक लुक से लाइमलाइट चुरा ली।
अपनी बहन की हल्दी सेरेमनी में रूबीना ने अपने लुक के लिए काफी अच्छा खासा पैसा खर्च किया जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। रूबीना के लुक को लेकर थोड़ी रिसर्च की गई तो पता लगा सूट शीतल बतरा के कलेक्शन से था और इसकी कीमत 35 हजार रुपये बताई गई। वहीं रूबीना ने जो स्लिंग पर्स कैरी किया हुआ था उसकी कीमत 3500 रूपये और कुल मिलाकर 40 हजार रूपये में रूबीना ने खर्च किए अपने ऊपर।
रुबीना दिलैक ने बहन ज्योतिका दिलैक की हल्दी सेरेमनी में मस्टर्ड कलर का रेशम का सलवार कमीज पहना था, जिसे उन्होंने साइड दुपट्टे से स्टाइल किया था, उनके सूट में सिल्वर एंब्रॉयडरी थी। एक्ट्रेस ने इसे ‘बटवा’ स्टाइल स्लिंग बैग से पूरा किया था। रुबीना ने अपने लुक को बहुत सिंपल रखा था, उन्होंने बालों को थोड़ा कर्ल किया था और इयररिंग पहनी थी और ब्लैक चश्मा लगाकर स्वैग दिखाया था। ओवरऑल लुक में वह गजब ढा रही थीं।

काले चश्मे लगाकर रूबीना के लुक के ऊपर एक गाना सूट करता है:- तेनू काला चश्मा जचदा ऐ गोरे मुखड़े पर। वहीं रूबी के बहन ज्योतिका दिलैक के लुक की बात की जाए तो उन्होनें अपनी हल्दी की रस्म में येलो कलर की ड्रेस के बजाय पिंक-व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था, उन्होंने अपने लुक को पिंक चूड़ियों और माथा पट्टी से पूरा किया था। होने वाले दूल्हे रजत ने भी ज्योतिका को पिंक में ट्विन किया था।
ज्योतिका-रजत ने आपस में एक दूसरे को भी हल्दी लगाई आप फोटो में देख सकते हैं दोनों एक दूसरे के प्यार से हल्दी लगा रहें हैं। इसके बाद दोनों ने अपनी एक साथ फोटो क्लिक कराई जिसमें दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है,

उसके बाद परिवार ने हल्दी की रस्म को दौरान दोनों के ऊपर फूल बरसाए और सभी के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। वहीं रूबी के पति अभिनव शुक्ला फोटोग्राफर बने दिखे उनका लुक भी काफी अच्छा दिखा। अभिनव ने कुर्ता पाजमा पहना हुआ था और काले चश्मे के साथ को लुक को पूरा किया था।

