देश में फिलहाल राजनिति काफी गर्म है। अब बात चाहे लोकसभा चुनाव की हो या फिर संसद भवन में अविश्वास प्रस्ताव पर पक्ष और विपक्ष में हुए घमासान की, मसला तो गर्माया हुआ है। बता दें कि लोकसभा में मचा बवाल अभी तक शांत नही हुआ है, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कभी प्रेस कांफ्रेंस करते है तो कभी लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता अधीर रंजन चौधरी कुछ कहते है लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आया जब खुद राहुल गांधी के जीजा जी भी इस दंगल में कूद पड़े।
दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गौतम अडानी का नाम लिया था। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में रॉबर्ड वाड्रा और गौतम अडानी की फोटो दिखाई थी। स्मृति ईरानी ने कहा था, “ये कब से अडानी अडानी कर रहे हैं, थोड़ा अब मैं भी बोल दूं, फोटो मेरे पास भी है। अगर अडानी इतने ही खराब हैं तो जीजा जी उनके साथ क्या कर रहे हैं ?”
सरकार जब फंसती है तो मेरा नाम लेती है
अब लोकसभा में अपनी तस्वीर दिखाए जाने को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है एक निजी चैनल से बात करते हुए वाड्रा ने कहा, मणिपुर जल रहा है, महिलाओं के साथ क्या हो रहा है, उसके वीडियो आ रहे हैं और ये स्मृति ईरानी इन घटनाओं पर बात करने की जगह मेरे बारे में बात कर रहीं हैं, जोकि मैं संसद का सदस्य भी नहीं हूँ। वाड्रा ने आगे कहा, मैं खुद को संसद से दूर रखता हूं। मैं राजनीति से जुड़ी किसी भी चीज पर तब ही बात करता हूं, जब सरकार मेरा नाम लेती है और अब मैं ये लड़ाई जारी रखूंगा। पिछले 8-10 साल से जब से ये सरकार आई है, वे जब भी फंसते हैं या असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं, मेरा नाम लेने लगते हैं।
माफी मांगी मांगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए
बता दें कि रॉबर्ट वाड्रा ने इंटरव्यू के दौरान सवालिया लहजे में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की भी गौतम अडानी के प्लेन में साथ बैठने की कई तस्वीरें हैं। हम इस पर सवाल क्यों नहीं करते हैं ? कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसके बारे में संसद में कई सवाल पूछ चुके हैं, लेकिन वो उसका जवाब तक नहीं देते हैं। मैं अपने नाम के लिए लड़ता रहूंगा। अगर वो मेरा नाम लेंगे तो मैं उनसे सवाल करता रहूंगा। इसके लिए उन्हें सबूत देने होंगे। रॉबर्ट ने बीजेपी को चुनौती दी कि अगर आप मेरा नाम ले रहे हैं तो आप साबित कीजिए कि मैने अडानी के साथ मिलकर कुछ गलत किया है। अगर आप ये साबित नहीं कर पाते हैं तो आपको माफी मांगी मांगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए।
प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा खुलासा
बता दे कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गाँधी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव लड़ सकती हैं। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी के अंदर संसद में जाने के लिए सारी खूबियां हैं, निश्चित ही उन्हें लोकसभा में होना चाहिए। वह संसद में बहुत बढ़िया काम करेंगी क्योकि वह वहां होने की योग्यता रखती हैं। साथ ही आगे बताया की, अगर वो संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी। उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बढ़िया योजना तैयार करेगी।

