वो कहते हैं न उमर के साथ खूबसूरती फीकी पड़ने लगती है लेकिन बॉलीवुड की ये हसीना तो उमर के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही है 68 साल की उमर में भी रेखा ने अपनी खूबसूरती और नजाकत से सबके दिलों पर राज कर रखा है रेखा जब भी किसी इवेंट, अवॉर्ड शो या फिर रियलिटी शो में जाती है तो रेखा की अदा से रेखा के फैंस खुद को संभालना ही नहीं पाते। 68 साल की रेखा की चेहरे पर नूर, और फिटनेस एक दम लाजवाब हैं। मांग में सिंदूर तो रेखा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं।
यूं तो रेखा सुर्खियों में छाई रहती हैं लेकिन हाल ही में एक मैगजीन Vouge के लिए फोटोशूट कराया है जिसने लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा दी हैं। आपको बता दें कि 68 साल की रेखा में ‘वोग अरैबिया’ के कवर पेज पर डेब्यू किया जिसमें रेखा बेहद खूबसूरत लग रही है और फैंस के दिलों पर राज कर लिया हैं। रेखा ने कुल 6 तरह के लुक लिए हैं और उन्हें डिजाइन किया फेमस ड्रेस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने। अब बात करते हैं रेखा के सभी लुक की तो पहले तो उन्होनें गोल्डन साड़ी पहनी जिसमें वो काफी सुंदर लगीं इसके बाद रेखा ने अनारकली सूट पहना जिसमें उन्होनें घूमता हुआ पोज दिया है।
रेखा ने अपनी खूबसूरती से फैंस के साथ साथ बॉलीवुड की कई हसीनाओं के भी दिल पर बिजलियां गिरा दीं हैं, मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए सभी ड्रेस में रेखा का एटीट्यूड, पोज काफी किलिंग हैं, कैटरीना कैफ भी रेखा के लुक को देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं और उन्होनें लिखा- स्टनिंग. वहीं वैभवी मर्चेंट के मुंह से निकला- उफफ मनीष. एक तस्वीर में रेखा गोल्डन कॉपर कलर की महाराष्ट्रन स्टाइल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में भी रेखा कमाल की खूबसूरती लग रही हैं।
रेखा के स्टाइल, एटीट्यूड को देखकर टीवी की डोनल बिष्ट भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं टीवी एक्ट्रेस डोनल ने इस दौरान रेखा को -आइकॉनिक कहकर पुकारा। अगली तस्वीर में रेखा वेलवेट गाउन में नजर आईं। रेड कलर के इस ड्रैप गाउन में एक्ट्रेस का रंग निखर कर आ रहा है। दिव्या अग्रवाल को रेखा का ये लुक बहुत ही ज्यादा पसंद आया है।

