ओडिशा में हुए दर्दनाक तीन ट्रेन हादसे में 288 से ज्यादा लोंगो की मौत 900 से अधिक लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। रेल मंत्री ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है लेकिन उनके पुराने वीडियो को पेश कर उन पर ये सवाल उठाए जा रहें कि रेल हादसों को रोकने के लिए जो उन्होनें ‘कवच’ सुरक्षा के दावे किए थे उनका क्या हुआ।
कवच सुरक्षा को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घेरे में
विपक्ष ओडिशा में हुए इस ट्रेन हादसे के बाद सवाल उठी रहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो पहला कहा था कि रेल में कवच सुरक्षा से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन ये सब केवल जुमले ही रहे। विपक्ष ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि सरकार के 9साल बेशक पूरे हो गए हों लेकिन ये साल देश के लिए केवल और केवल नाकामी साबित हुए हैं।
RJD ने ट्विट कर लिखा ‘कवच’ में भी कांड हो गया? मोदी सरकार के लिए बस ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं! कहा जा रहा कि डीरेल होकर तीनों ट्रेन की इतनी बुरी तरह से भिंड़त हुई। पूरे मामले को लेकर कमेटी गठित की जा चुकी है और जांच की जा रही है कि भयानक हादसा तकनीकी खराब की वजह से हुआ है या मानवीय गलती की वजह से हुआ है।

