उत्तर प्रदेश में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला होने की वजह से फ़िलहाल यूपी में सियासत गर्म हैं। दरअसल बीते बुधवार को सहारनपुर के देवबंद में चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि चंद्रशेखर इस हमले में बाल बाल बच गए। बता दें कि गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकल गई।,जिसके बाद से ही बाबा के यूपी में जमकर सियासत तेज हो गई है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि बीते दिनों भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद को सहारनपुर जिला अस्पताल में मिलने के लिए पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हमले की कड़ी निंदा की और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। बजरंग पुनिया ने ये भी कहा कि ये जातिवाद का मुद्दा नहीं है। चंद्रशेखर समाज को सुधारने के लिए आवाज उठा रहे हैं। वे किसी जातिवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं इसलिए इस मामले को जातिवाद के चश्मे से नहीं देखना चाहिए। यह हमला निंदनीय है। जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ा जाए।
वहीं साक्षी मलिक ने कहा कि मैं ये नहीं बता सकती कि इसके पीछे क्या कारण है लेकिन ये जरूर कहूंगी कि भीम आर्मी संस्थापक पर यह हमला गलत है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए। हालाँकि इस पूरे मामले में रोज़ रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें की आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी देने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम विमलेश बताया जा रहा हैं।
एक चंद्रशेखर मारोगे तो हजार चंद्रशेखर पैदा हो जाएंगे
दरअसल हमले से कुछ दिन पहले ही उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चंद्रशेखर को जान से मारने की धमकी दी थी और फ़िलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब क्योंकि चंद्रशेखर आजाद पर बुधवार को हुए हमला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक तरफ पुलिस लगातार हमलावरों से पूछताछ में लगी हुई है. तो इसी बीच जब चंद्रशेखर आज़ाद डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे .
जब उनसे अमेठी के उस शख्स को लेकर भी सवाल किया गया जिसने उनको लेकर आपत्तिजनक पोस्ट किया था जिसपर चंद्रशेखर ने साफ तौर पर कहा कि बहुजन समाज बहुत उपजाऊ है. एक चंद्रशेखर मारोगे तो हजार चंद्रशेखर पैदा हो जाएंगे। बता दें की इसी दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर भी निशाना साधा और कहा कि सीएम योगी का इस मुद्दे पर न बोलना ये दर्शाता है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में अपराध को सरंक्षण दे रहे है।
सुरक्षा देने की मांग
गौरतलब है कि चंद्रशेखर पर हुए हमले की प्रदेश समेत अन्य राज्यों के विपक्षी नेताओं ने निंदा की है लेकिन बसपा चीफ मायावती ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली। हालंकि मायावती की चुप्पी को लेकर कई प्रकार की सियासी प्रतिक्रियां भी सामने आईं.लेकिन इस बीच अंबेडकरनगर से बसपा सांसद रितेश पांडेय ने मोर्चा खोल ट्वीट करते हुए कहा की चंद्रशेखर पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्हें सुरक्षा देने की मांग की है।
फ़िलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एंबुलेंस में खड़े होकर चंद्रशेखर द्वारा दिए गए ‘जय भीम’ वाले लुक की तस्वीर खूब वायरल हो हो रही हैं ,बता दें कि इस दौरान चंद्रशेखर शॉल पहने फायर मोड में अपने समर्थकों को शांति बनाए रखने की अपील करने के साथ-साथ ‘जय भीम’ का नारा भी लगाया।

