साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी फिल्मों के साथ साथ वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। साउथ के ही एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं क्योंकि दोनों एक साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं, यहां तक की रश्मिका विजय देवरकोंडा के परिवार से भी काफी क्लोज़ हैं।
अपनी क्यूटनेस और चुलबुले अंदाज से आज भारत देश की वो नेशनल क्रश हैं, एक्ट्रेस ने अपने चुलबुले अंदाज से लाखों करोड़ो का दिल जीता है। विजय देवरकोंडा के परिवार से रश्मिका का खास नाता है इस बात को उन्होनें विजय के भाई आनंद देवरकोंडा को बर्थडे विश करके सबूत भी पेश कर दिया।
विजय के भाई आनंद देवरकोंडा 15 मार्च को 31 साल के हो गए उनके बर्थडे पर रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! रश्मिका के बर्थडे विश पर आनंद ने जवाब देते हुए शुक्रिया लिखा। इस पोस्ट से साफ जाहिर होता है कि रश्मिका का विजय के परिवार से बहुत क्लोज़ और खास नाता है।

फरवरी में विजय देवरकोंडा और रश्मिका को एक साथ दुबई के सीक्रेट वेकेशन पर भी देखा गया था और तभी से दोनों की एक दूसरे की डेट करने की खबरें सोशल मीडिया पर काफी उड़ी थी लेकिन दोनों हमेशा रिलेशनशिप की बात को झुकला देते हैं, हालांकि रश्मिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो विजय के काफी क्लोज़ हैं। फिलहाल तो दोनों अपने अपने काम में काम बिज़ी हैं, रश्मिका ने साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी कदम रख दिया और लोगों का दिल जीतने के लिए तैयारी में जुटी हुईं हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मिका (Rashmika Mandanna) को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में देखा गया था। शांतनु बागची द्वारा अभिनीत, ‘मिशन मजनू’ को 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आएंगी और उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2’ का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म ‘कुशी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

