बॉलीवुड के दीपवीर(Deepveer) यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के ऐसे कपल हैं जो रियल लाइफ में सबके लिए प्यार की मिसाल हैं। दोनों आपस में बेहद ही शानदार बॉन्ड शेयर करते हैं। वहीं रणवीर दीपिका को अपना पिलर मानते हैं उन्होनें एक इंटरव्यू में इस बात को शेयर करते हुए कहा था कि दीपिका उनसे ज्यादा इवोल्व और मैच्योर हैं।
रणवीर ने इंटरव्यू में कहा दीपिका ने अपनी लाउफ में मुझसे ज्यादा अप्स एंड डाउन फेस किए हैं, वो चैंलेजेंस मुझे ज्यादा ना झेलने पड़े इसके लिए वो मुझे समय समय पर गाइड करती रहती हैं। रणवीर ने इंटरव्यू में कहा कि अगर दीपिका उनकी लाइफ में नहीं आती तो आज वो कामयाब नहीं होते। दीपिका हमेशा मेरे करियरको लेकर टेंशन लेती हैं जिससे मैं लाइफ में हमेशा बेहतर कर पाउं।
दीपिका ने अपनी लाइफ में काफी परेशानी का सामना भी किया है, साल 2015 में उन्होनें डिप्रेशन ज़ोन भी फेस किया था, बहुत मुश्किलों के बाद वो डिप्रेशन से बाहर आ पाईं थी इतना होने के बावजूद भी “वह डेयरिंग है. वह मुझसे इवॉल्व और मैच्योर है। यह मेरा 10वां साल है और मैं शोबिज में उनसे तीसरे साल में मिला और तब से मैं उनके साथ हूं। मैं भटक जाता हूं, कभी-कभी मुझे लगता है कि अगर वह नहीं होती तो सेलिब्रिटी स्टेट्स का सामना नहीं कर पाता। वह मेरे लिए परेशान रहती हैं केवल इस फैक्ट की वजह से कि मैं अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा।
बता दें कि 37 साल के रणवीर सिंह फिलहाल अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उनकी तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। वह जल्द करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे।

