भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने मुरादाबाद मंडल टॉपर सुनैना सैनी को बनाया एक दिन की विधायिका, रामपुर के भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने महिला सशक्तिकरण को एक नवप्रेरणा से जोड़ते हुए जिले की सीबीएसई बोर्ड 12वीं की टॉपर छात्रा सुनैना सैनी को दिन की विधायिका बनाया,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम से प्रेरित भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने एक मिसाली कदम उठाते हुए, रामपुर जिले की रहने वाली सुनैना सैनी जिन्होंने सीबीएसई बोर्ड से 12वीं में 98.8% अंक प्राप्त करके मुरादाबाद मंडल में टॉप किया को एक दिन के लिए विधायक बनने का मौका दिया, सुनैना ने रामपुर विधायिका के तौर पर जनता की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया। इस मौके पर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा के पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों का अनुभव बहुत जरूरी है और ऐसे मौकों से सीखने को बहुत कुछ मिलता है। वही छात्रा सुनैना के अनुसार विधायिका बनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने इस पद की गरिमा को समझा उसके पीछे की मेहनत को जाना और उन्होंने कहा विधायिका बन्ना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।
रामपुर की नायिका एक दिन की विधायिका सुनैना सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैंने इस साल 12वीं के बोर्ड एग्जाम दिए थे और मेरे स्कूल का नाम स्मार्ट इंडिया मॉडल स्कूल है और मेरा जो 12वीं का रिजल्ट है उसमें 98.8% परसेंटेज है और मैंने पूरे मुरादाबाद जोन में टॉप किया है, इस उपलक्ष में मुझे एक दिन का विधायिका बनाया गया है और जो यहां के विधायक हैं आकाश सक्सेना जी उन्होंने मुझे एक दिन की विधायिका बनने का मौका दिया है मुझे यहां आकर काफी अच्छा लगा मैंने यहां पर काफी लोगों की परेशानियां सुनी उन्हें समझा और काफी बड़े अधिकारियों से बात की और हम निरीक्षण पर भी गए।
लोगों की समस्याओं पर बताते हुए छात्रा सुनैना ने कहा, यहां के जो अधिकारी हैं जो मॉनिटर करते हैं उनसे काफी बातचीत हुई है कि कैसे यह सब कुछ होता है कैसे सिस्टम वर्क करता है और जो लोग प्रॉब्लम लेकर आए थे रोड से रिलेटेड, नालियों से रिलेटेड, उन सब परेशानियों को सुना और जो उनका समाधान है उसे सॉल्व करने की कोशिश की।
सुनैना ने अपने विधायिका बनने के एक्सपीरियंस को बयां करते हुए कहा काफी अच्छा लग रहा है और पता चला कि काफी मेहनत की जरूरत है एक विधायिका बनाना भी बहुत बड़े सौभाग्य की बात है।
वही इस संबंध में भाजपा के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहां सबसे पहले तो हमें गर्व है हमारी रामपुर की बच्ची फर्स्ट आई है उसके माता-पिता और उसकी स्कूल की जो प्रिंसिपल हैं यहां स्मार्ट इंडियन स्कूल है जो ,सबसे पहले उन सब लोगों को बहुत-बहुत बधाई जिसकी वजह से आज रामपुर का नाम रोशन हुआ है और हमारी हमेशा से सोच रही है कि बच्ची जिस तरह से पढ़ाई में आगे बढ़ रही है उसे हमेशा अनुभव रहना चाहिए । उसी कड़ी में यह शुरुआत की गई है और आज पहले दिन बहुत अच्छी शुरुआत रही, लोगों की दिक्कतों को सुना है संबंधित अधिकारियों को फोन किया और मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में यह बच्ची बहुत तरक्की करेगी।
रामपुर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा ऐसा होना चाहिए मुझे लगता है कम से कम जिस बच्चे ने इतनी मेहनत करके हमारे मंडल को हमारे जिले को टॉप किया है तो उसे कम से कम यह अनुभव मिलना चाहिए और इस अनुभव से आगे की जिंदगी में बहुत कुछ सीखने को मिलता है तो ऐसा लगा कि यह करना चाहिए।
आकाश सक्सेना ने बताया एक दिन की विधायिका सुनैना ने डीएम एसपी एसडीएम और पुलिस के अधिकारियों से जो लोगों की समस्याएं थी लोगों के राशन कार्ड की समस्याएं थी काशीराम आवास के बारे में भी अधिकारियों से बात की है तो यह सब सीखने का मौका मिलता है और इससे बहुत कुछ सीखा जाता है क्योंकि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ यह चीजों का जो अनुभव है प्रैक्टिकल लाइफ का ,वह बहुत जरूरी है।

