Ramlala Pran Pratistha : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इस मौके पर सरकार ने बड़ा एलान किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया है कि इस दिन सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और पूरे भारत में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर उत्सव मनाया जाएगा।
सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय और संस्थान आधे दिन के लिए रहेंगे बंद
सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय और संस्थान इस दिन आधे दिन के लिए बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी भी इस उत्सव का आनंद ले सकें। पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।
जानें रामलला प्राण प्रतिष्ठा का समय
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अनुष्ठान 21 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और दोपहर एक बजे समाप्त होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी ने राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट किया जारी
पीएम मोदी ने आज 18 जनवरी को राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और विश्वभर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की पुस्तक जारी की और राम, सीता और रामायण का महात्मय समय, समाज, जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे हैं ये हर किसी को जोड़ते हैं।

