Ramlala Photo : 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद रामलला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराज चुके हैं। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है और गर्भगृह से रामलला की मनमोहक छवि की तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित, हाथों में स्वर्ण से बना धनुष-बाण और चेहरे पर मंद-मुस्कान, माथे पर तिलक, सिर पर मुकुट और फूलों से सजे प्रभु राम।
500 वर्षों के बाद रामलला विराजे अपने घर प्रभु राम की मोह लेने वाली तस्वीरे आईं सामने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की उपस्थिति में रामलला की पूजा-अर्चना की गई और अनुष्ठान पूरा किया गया। इस दौरान शंख, घंटी से मंदिर परिसर गूंजा, वहीं पूरे देश में भी राम नाम के जयकारों का जयघोष अभी भी जारी है। पीएम ने अयोध्या में रामलला के आंखों से पट्टी हटाई और रामलला ने सबसे पहले अपने आप को शीशे में देखा इसके बाद प्रभु की आरती की गई और इसके बाद प्रधानमंत्री ने भगवान राम को चांदी का छत्र समर्पित किया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने संतों से आशीर्वाद लिया. इस दौरान संतों की ओर से उन्हें उपहार के तौर पर अंगूठी दी गई।

