साउथ के सुपरस्टार रामचरण की बेटी के नामकरण के मौके पर एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने एक ऐसा तोहफा दिया है, जो पूरे देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी ने रामचरण की बेटी को ऐसा तोहफा दिया जिसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि यह एक बेहद कीमती तोहफा है। इस दौरान कई लोगों ने भी इस नामकरण सेरेमनी में हिस्सा लिया और अपने आशीर्वाद और गिफ्ट्स से बच्ची को ढ़ेर सारा प्यार दिया।
बता दें कि 30 जून को साउथ के सुपरस्टार रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपनी बेटी का नामकरण किया। जिसमें उन्होने अपनी बेटी का नाम क्लिन कारा कोनिडेला रखा। इस अवसर पर देश के चर्चित और बड़ी हस्तियां भी शरीक हुए और बच्ची को आशीर्वाद, गिफ्ट्स और ढ़ेर सारा प्यार दिया।
मुकेश अंबनी ने बच्ची को उपहार स्वरूप दिया सोने का पालना
गौरतलब है कि इस दौरान एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी ने बच्ची को ढ़ेर सारा प्यार और बेहद कीमती तोहफा दिया। रामचरण और उनकी पत्नी उपासना को यह तोहफा काफी पंसद आया। बता दें कि मुकेश अंबनी ने बच्ची को एक सोने का पालना दिया है। बताया जा रहा है कि यह पालना शुद्ध सोने का बना हुआ है, जिसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही हैं। रामचरण ने बताया की यह तोहफा उनकी बेटी के लिए बेहद खास है और यह तोहफा उन्हे बहुत पंसद आया। एक्टर रामचरण ने कहा की इस तोहफे में मुझे अंबानी परिवार का बच्ची के लिए ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद नज़र आया।
बता दें कि उपासना ने यह सेरेमनी अपनी मम्मी के घर तेलांगना के मोइनबाद में आयोजित की है। उन्होने बताया कि बेटी का नामकरण मायके में मनाने का रिवाज है। बहरहाल उपासना इस पल का इंतजार 11 साल से कर रही थी। वह बहुत खुश है और इस पल को खुब इंजॉय कर रही है। उपासना लगातार अपनी खुशी के पल की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर रही हैं। गौरतलब है कि उपासना ने 20 जून को हैदराबाद के जुबली हिल्स के अपोलो अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। उपासना और बच्ची से मिलने के लिए अस्पताल में दादा चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन सहित कई लोग भी पहुंचे। बता दें कि चिरंजीवी ने अपनी पोती का नाम मेगा प्रिंसेज रखा है।

