पहलवानों और बृजभूषण के बीच जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है इस जंग में भारतीय किसान यूनियन और खाप पंचायत भी पहलवानों के साथ न्याय के लिए अड़ा हुआ है। 9जून को जंतर मंतर पर आंदोलन करने की प्लानिंग केंसिल कर दी है।
पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की हालांकि उनके बीच क्या बातचीत हुई ये पता नहीं लग पाया लेकिन उसके बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया अपने अपने रेल नौकरी पर चले गए और पहलवानों ने किसानों से रिक्वेस्ट करके कहा, अभी किसी भी तरह का आंदोलन नहीं किया जाए, उसके बाद राकेश टिकैत का यह बयान सामने आया है।
इसके बाद ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने रविवार को कहा था कि पहलवान जल्द ही अपनी खुद की एक महापंचायत करेंगे। हरियाणा में सोनीपत जिले के मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में सर्व समाज समर्थन पंचायत को संबोधित करते हुए पूनिया ने वक्ताओं से किसी भी निर्णय की घोषणा नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगले 3-4 दिनों में पहलवान महापंचायत बुलाएंगे। टिकैत के अलावा किसान नेता गुरुनाम सिंह चढुनी ने कहा, हमारे खिलाड़ी जो भी तय करेंगे, हम उसका पालन करेंगे।

