कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों से, तो कभी अपनी नए नए तरीकों से चर्चाओं में रहते हैं पहले तो वो भारत में ट्रक की सवारी करते हुए वायरल हुए थे अब विदेश में ट्रक पर सवार होते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। दरअसल राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर है जहां उन्होनें ट्रक की सवारी की।
अमेरिका की सड़कों पर ट्रक में सवार राहुल गांधी इतने कूल और बेफिक्र नजर आए उनके चेहरे पर अपनी लोकसभा संसद की जाने की कोई टेंशन नजर नहीं आई ना भारत में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की कोई फिक्र की क्या होगा। राहुल गांधी ट्रक के ड्रइवरों से नॉर्मल बातचीत करते हैं।
राहुल गांधी अमेरिका के ट्रक ड्राइवरों से पूछते हैं कि यहां के और इंडिया के ट्रकों में क्या फर्क है तो इस पर अमेरिका के ट्रक ड्राइवर का जवाब होता है कि इंडिया में ट्रक ड्राइवर काफी मेहनत से अपने परिवार का पोषण कर पातें हैं लेकिन यहां हम आसानी से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। इंडिया के ट्रक ड्राइवरों की आय काफी कम होती है लेकिन यहां हम लोग महीने का 10 हजार डालर (करीब आठ लाख रुपये) तक कमा लेता है। आय सुनकर राहुल गांधी के होश उड़ जाते हैं।
"कितना कमा लेते हो?"
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 13, 2023
"कुछ गाने बजा लें? सिद्धू मूसेवाला के?"
"हम ट्रक वालों के कारण ही मैन्युफैक्चरर्स का काम चलता है।”
अमेरिका में एक भारतीय ड्राइवर के साथ ट्रक यात्रा, उनके अनुभव और कहानियां!
पूरा वीडियो यूट्यूब पर:https://t.co/AxWYEHoka7 pic.twitter.com/KQ8OJq8Vrg
अमेरिका में ट्रक पर सवार राहुल गांधी ड्राइवर से बात करते हुए पूछते हैं भारत और यहां के ट्रकों की सुरक्षा में क्या अंतर है तो इस पर ड्राइवर का जवाब होता है कि यहां के ट्रक भारत के मुकाबले काफी सुरक्षा और आरामदायक हैं साथ ही चित वेतन के साथ सम्मान भी मिलता है। मैं भारत के ट्रक ड्राइवरों को सैल्यूट करता हूं कि वो इतनी मेहनत अपनी सुरक्षा तो जोखिम में डाल के करते हैं, खाना और सोना भी उनका काफी कठिन होता है।
अमेरिका के ट्रक ड्राइवर ने ये भी कहा कि भारत में इस समय जो राजनीति है वो धर्म को लेकर है और धर्म से रोटी नहीं मिलती इसके लिए आपको नए स्किल की जरूरत पड़ती है जिससे रोटी कमाना थोड़ा आसान हो जाए बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि कोई भी धर्म किसी को नफरत फैलाना नहीं सिखाता है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि भारत में ट्रक उद्योग के लिए एक नई योजना बनाने के लिए हम अमेरिकी ट्रक उद्योग से बहुत कुछ सीख सकते हैं।
बातचीत के दौरान अमेरिकी ट्रक ड्राइवर ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का उल्लेख करते हुए कहता है कि गायक को इंसाफ नहीं मिला है। राहुल की फरमाइश पर ट्रक चालक ने उन्हें मूसेवाला 295 सॉन्ग भी सुनाया। इसके बाद होटल पर ट्रक रोका और खाने का लुत्फ लेके राहुल गांधी ने ड्राइवर के साथ फोटो भी खिचाई।

