राहुल गांधी (Rahul Gandhi With Wrestlers) ने बजरंग पूनिया के साथ कुश्ती भी लड़ी। बजरंग पूनिया ने कहा राहुल गांधी को कुश्ती के बारे में काफी ज्ञान है हमें खुशी होती है। राहुल गांधी ने अखाड़े में देसी खाना खाया जिसमें दूध, बाजरे की रोटी, साग शामिल था उनके स्थानीय रूप से उगाई गई सब्जियां भी दी गईं जिन्हें वो अपने साथ लेकर गए।
राहुल गांधी ने पहलवान बजरंग पूनिया समेत कई पहलवानों से की मुलाकात
राहुल गांधी पहलवानों से ऐसे समय पर मिले जब कुश्ती भारतीय कुश्ती महासंघ विवादों में घिरा हुआ है। संजय सिंह कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष चुने गए थे और WFI अध्यक्ष बनते ही संजय सिंह ने जूनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन का ऐलान किया था लेकिन खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की नई संस्था को रद्द कर दिया साथ ही संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया।
वर्षों की जीतोड़ मेहनत, धैर्य एवं अप्रतिम अनुशासन के साथ अपने खून और पसीने से मिट्टी को सींच कर एक खिलाड़ी अपने देश के लिए मेडल लाता है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 27, 2023
आज झज्जर के छारा गांव में भाई विरेंद्र आर्य के अखाड़े पहुंच कर ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया समेत अन्य पहलवान भाइयों के साथ चर्चा की।
सवाल… pic.twitter.com/IeGOebvRl6
बता दें संजय सिंह बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं और भाजपा के सांसद भी हैं। संजय सिंह जिस दिन WFI के अध्यक्ष बने उस दिन देश को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीताने वाली पहलवान साक्षी मलिक ने पीसी की और कुश्ती से सन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि उन्होनें महिला पहलवानों के हक के लिए लड़ाई शुरू की थी लेकिन अगर बृजभूषण जैसा आदमी ही WFI का अध्यक्ष बना दिया गया तो आज वो हार गईं और उम्मीद कि युवा पहलवान इस लड़ाई को आगे तक ले जाएंगे। पहलवान विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस करने का ऐलान कर दिया था और बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को वापस लौटाने का ऐलान कर दिया था।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने की थी साक्षी मलिक से मुलाकात,सरकार पर साधा था निशाना
ये बात कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को पता लगी तो वो साक्षी मलिक से मिलने के लिए उनके घर पहुंची और कहा कि वो एक महिला होने के नाते यहां आई हैं और कहा कि प्रधानमंत्री मिमक्री से आहत हो जाते हैं लेकिन देश का नाम, देश का तिंरगा जिस महिला खिलाड़ियों ने ऊंचा किया उनके साथ हुए यौन शोषण से प्रधानमंत्री आहत नहीं हुए। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के जिस सांसद यानि बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगा उस पर बीजेपी ने कार्रवाई नहीं की उल्टा सरकार ने पीड़ित पहलवानों पर ही तरह तरह से अत्याचार किया।

