कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार 12अगस्त को दो दिवसीय दौरे अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहें हैं लोकसभा की सदस्यता वापस मिलने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहें हैं आज राहुल गांधी।
वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की है। शनिवार दोपहर 3.30 बजे कलपेट्टा स्थित नए बस स्टैंड परिसर में उनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है इस मौके पर राहुल गांधी कैथांगु परियोजना के तहत निर्मित घरों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपेंगे।
दौरे के दूसरे दिन रविवार को राहुल गांधी 12 बजे जिले के नल्लूरनाडु में अंबेडकर मेमोरियल कैंसर सेंटर में स्थापित एक हाई-टेंशन ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन करेंगे। रविवार को ही वे कोझिकोड जिल के कोडानचेरी में सामुदायिक विकलांगता प्रबधन केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे।

