मोदी सरनेम केस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए सजा पर रोक लगा दी है। जज ने राहुल गांधी को राहत देते हुए कहा, हम सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहने तक राहुल की दोषसिद्धि पर रोक लगा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेस ने कहा, यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है सत्यमेव जयते-जय हिंद। दोपहर 3 बजे राहुल गांधी कांग्रेस दफ्तर पहुंचेगें।
"Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth”
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 4, 2023
~Gautama Buddha
माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद।
सत्यमेव जयते।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो सकती है और वो संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर किया ट्वीट Three things cannot be long hidden: the sun, the moon, and the truth” ~Gautama Buddha माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।
आ रहा हूं… सवाल जारी रहेंगे pic.twitter.com/pjewZg06gz
— Congress (@INCIndia) August 4, 2023
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “आज का दिन खुशी का दिन है। लोकसभा स्पीकर को आज ही चिट्ठी लिखूंगा. हमारे सदन में हमारे संविधान में लिखा है. सत्यमेव जयते! आज साबित हुआ है राहुल गांधी पर साजिश नाकामयाब हुआ है। राहुल जी के लिए आज सुबह ही हमने प्रार्थना की थी. ये जीत सत्य की जीत है। अब राहुल गांधी रुकने वाले नहीं हैं।”
‘यह सच्चाई और न्याय की जीत’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा पर रोक का सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है यह सच्चाई और न्याय की जीत है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर जश्न की तैयारियों मानने में जूटी कांग्रेस। प्रदेश के तमाम बड़े पदाधिकारी पहुंचने का सिलसिला जारी। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी प्रांतरीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी एवं नकुल दुबे पार्टी कार्यालय पहुंचे।

