जिस पल का आपको लंबे समय का इंतजार था कि कब बॉलीवुड की परिणीति और नेता राघव शादी के बंधन में कब बंधेंगे और उनका वेडिंग डेस्टीनेशन कहां होगा तो अब इस पर से पर्दा उठ गया है उससे पहले आपको बता दें परी और राघव की इंगेजमेंट की प्यारी फोटो सोशल मीडिया पर हफ्ते भर से ज्यादा छाईं रहीं थी। पावर कपल ने दिल्ली के कपूरथला में सगाई रचाई थी।
राघव और परी का वेडिंग डेस्टीनेशन हुआ फाइनल
राजस्थान के उदयपुर में द ओबेरॉय उदयविलास नाम के रॉयल होटल में परी और राघव सात फेरे लेंगे। पारंपरिक रीति-रवाजों से रस्में की जाएंगी। उदयपुर के द ओबेरॉय उदयविलास होटल काफी शानदार है शांत पिछोला झील के किनारे बसा हुआ होटल काफी लग्जरी है इसमें हरे-भरे लॉन, मेवाड़ शैली के आंगन, फव्वारे, स्विमिंग पूल के साथ किसी आलीशान महल से कम नहीं है।
राजस्थान अपनी रॉयल्टी के लिए जाना जाता है बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे रहें हैं जिन्होंने विदेश की जगह अपने देश में राजस्थान की खूबसूरती में शादी रचाई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली पीसी यानि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ राजस्थान में ही शादी रचाई थी। बॉलीवुड के शेरशाह और डिंपल यानि सिड-कियारा ने भी राजस्थान में शादी रचाई, विक्की और कटरीना ने भी अपनी वेडिंग राजस्थान में ही की। अब राघव-परी भी राजा-रजवाड़ो के शहर राजस्थान में सात फेरे लेंगे।

