Pubg गेम के जरिए प्यार करने वाली पाकिस्तानी महिला को और सचिन जिसके लिए सीमा बॉर्डर की सभी जंजीरे तोड़कर भारत आई थी दोनों को डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने जमानत दे दी है। 30 हजार के जुर्माने के साथ ये आदेश भी दिया है कोर्ट ने निर्देश दिया है कि बिना अनुमति घर का पता नही बदलेंगे।
वहीं सीमा ने पूरी कहानी बताई कि उसे कैसे Pubg गेम के जरिए सचिन से इश्क हुआ और उसने प्यार के लिए सारी बंदीशे तोड़ी और सीमा ने बताया 2020 से 2021 के बीच PUBG पर दोस्ती प्यार में तब्दील हुई, इसके बाद वो 10 मार्च को पहले सचिन से काठमांडू में मिलीं उसके बाद पशुपति मंदिर में शादी की।
बता दें कि सीमा फोन की काफी शौकीन है और उन्होनें 800 रील भी सोशल मीडिया पर बनाई हैं। Pubg खेलते खेलते उन्होनें भारत में कई दोस्त बनाए और फिर उन्हें सचिन से मोहब्बत हो गई और तीन दिन का सफर तय कर वो भारत के ग्रेटर नोएडा पहुंची। सीमा ने बताया जब वो बॉर्डर के जरिए भारत आ रही थीं तब उसने अपने बच्चों की पहचान हिंदू बताई जिससे वो सचिन के पास पहुंच सके।
सीमा ने आगे कहा कि नेपाल बॉर्डर पर उनकी चेकिंग नहीं की गई लेकिन भारत बॉर्डर पर एक अधिकारी ने उनकी चेकिंग की। पब्जी गेम ने दो लोंगो की लव स्टोरी बना दी और अब सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है और कहा मैं सचिन के बिना अब नहीं रह सकती।
वहीं सीमा का पाकिस्तानी पति का बयान सामने आया है और उन्होनें मोदी सरकार से पत्नी और बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजने की अपील की है, इस पर सीमा ने कहा कि साल 2019 और 2020 के बाद से हैदर के संपर्क में नहीं है, वो बस बहाने मार रहा है। अगर वो वापस पाकिस्तान गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। अगर बच्चों को जाना है तो वो जा सकते हैं लेकिन वो भी मुझे छोड़कर नहीं जाएंगे।

