साल 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों और रणनीतियों का दौर जारी है। इस बीच I.N.D.I.A गठबंधन महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बैठक होने वाली है, वहीं बसपा के बारे में दावा है कि आगामी चुनाव वो अकेली लड़ेगी।
INDIA गठबंधन में यूपी से दो दलों की मौजूदगी के बीच दावा है कि राष्ट्रीय लोकदल 12 सीटों पर दावा जा सकता है। दावा है कि पश्चिमी यूपी में जातिगत समीकरणों के आधार पर रालोद 12 सीटों पर दावा जताएगा हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मामले पर चुप है।
वहीं रालोद भी अभी कुछ खुलकर नहीं बोल रही है राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा और रालोद, आगामी राजस्थान और मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों के साथ सीट बंटवारे की रणनीति के आधार पर आगे के पत्ते खोलेंगे।

