कलर्स के शो उडारियां (Colors Show Udaariyan) से नाम कमाने वाले प्रियंका और अंकित ने इतने कम समय में फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। इस शो से दोनों ने पॉपुलेरेटी कमाई और बिग-बॉस के 16वें सीजन में भी दोनों ने एक साथ एंट्री ली और दोनों के बॉन्ड को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अंकित ने तो शो के दौरान कहा था कि वो सिर्फ प्रियंका को सपोर्ट करने के लिए शो में हैं। शो में दोनों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई लेकिन एक दोनों की लड़ाई के बावजूद भी आपस में ख्याल हमेशा रहता।
अंकित को शो से बाहर आने के बाद प्रियंका कुछ समय के लिए टूटी जरूर थीं लेकिन शो के अंत तक उन्होनें दमदार खेल खेला, स्ट्रॉंग रहीं, बोल्ड रहीं, खुद लड़ाई कर अपने फैंस के दिलों को जीत लिया। दोनों के इस प्यारे रिश्ते को लोग बेहद ही पसंद करते हैं हालांकि प्रियंका और अंकित अपने रिलेशन को लेकर कोई बात नहीं करते दोनों अपने रिश्ते को बस एक अच्छी दोस्ती बताते हैं लेकिन प्रियंका की आंखो से अंकित के लिए प्यार साफ दिखता है वो शो में कह चुकी हैं कि ये प्यार का रिश्ता सिर्फ एक तरफा है।
शो खत्म हो चुका दोनों सितारे अपनी अपनी लाइफ में इस समय बिजी हो चुकें हैं, शो ऑफ होने के बाद से बिग-बॉस के सभी कंटस्टेंट को पार्टी दी गई प्रियंका हर पार्टी में नजर आईं लेकि अंकित को इसलिए पार्टी में नहीं देखा गया क्योंकि वो अपने शो जुनूनियत में लीड रोल प्ले की शूटिंग में बिजी रहते हैं। अब लगभग 13 दिनों बाद दोनों एक-दूसरे से मिले हैं, प्रियंका अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर अपने होमटाउन चंडीगढ़ पहुंची थी जहां ढोल नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ था। जहां अंकित ने उन्हें सरप्राइज दिया।
एक्ट्रेस ने उनसे मुलाकात की और उनके साथ केक कटिंग भी की। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और बेहद खुश दिखते हैं। फैंस को दोनों को बॉन्ड इतना प्यारा लगता है कि उन्होनें दोनों का नाम जोड़कर एक शॉर्ट और लवेबल नाम दिया है- Priyankit। एक दूसरे को गले लगाते, हाथ पकड़ते हुए, फैंस अपने दिल को रोक नहीं पा रहें हैं लगातार सोशल मीडिया पर कमेंटों की बौछार लगी हुई है।
Priyankit के एक फैन ने कमेंट में लिखा, ये देख रोना आ जाएगा। किसी ने लिखा, मैं खुशी से रो रही हूं, ये दोनों इतने क्यूट क्यों हैं। एक वीडियो में दोनों को केक काटते हुए देखा जा सकता है, इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को केक भी खिलाया। दोनों को साथ देख फैंस खुशी से झूम रहे हैं।

