Up Politics : भाजपा सरकार की ओर से संसद में लाया गया महिला आरक्षण बिल पूरे देश की सियासत का रूख बदलने वाला है। राजनीति में सक्रिय महिलाओं के लिए यह बिल खासतौर पर अधिक महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस बिल के कानून बनने के बाद लोकसभा में कुल 181 सदस्य महिलाएं होंगी। बता दें कि वर्तमान समय में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है। बिल के कानून बनने के बाद यह कम से कम 181 जरूर हो जाएंगी। हालांकि इसे अभी कानून बनने में समय लगेगा। वही दुसरी तरफ प्रियंका गांधी की हवा तेज हो रही है।
पार्टी के पास सबसे बड़ा चेहरा प्रियंका गांधी
बता दें कि विपक्ष की पूरी कोशिश रहेगी कि इस मुद्दे पर भाजपा को जवाब देने के लिए किसी सशक्त महिला नेता को मुख्य भूमिका में रखा जाए। ऐसे में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की उम्र को देखते हुए पार्टी के पास सबसे बड़ा चेहरा प्रियंका गांधी ही नजर आती हैं। हालांकि इसके पहले भी देखा गया है कि देश के सबसे बड़े सियासी सूबे का प्रियंका गांधी को प्रभारी बनाकर भेजा गया। जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी लेकिन चुनाव परिणाम उम्मिद के मुताबिक नहीं रहे।
यह भी पढ़ें:भारत के सख्त एक्शन से तिलमिलाया कनाडा, एक बार फिर भारत के खिलाफ उठाया यह कदम
प्रियंका गांधी की सक्रियता कम हुई
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हाल मिली थी। जिसके बाद ऐसा देखा गया कि प्रदेश की राजनीति में प्रियंका गांधी की सक्रियता कम हो गई है। इस दौरान देश की राजनीति में उनकी सक्रियता नजर तो आई लेकिन प्रदेश के मुद्दों को लेकर वे उतना गंभीर नहीं दिखी जितनी गंभीरता विधानसभा चुनाव के समय देखी गई थी।
कांग्रेस की बसपा के साथ गठबंधन की अटकलें
बहरहाल, लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रियंका गांधी एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की सियासत में सक्रिय होती नजर आ रही हैं। राजनीतिक गलियारे में कांग्रेस की बसपा के साथ गठबंधन को लेकर भी चर्चा जोरों पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि बीते विधानसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करने की जिम्मेदारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संभाली थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।
छवि में होगा बड़ा इजाफा
अब इस बार आगानी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बसपा को मनाने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी गई है। इससे यह बात तो साफ है कि कांग्रेस अगर बसपा के साथ भी गठबंधन करने में कामयाब होती है तो उसे सियासी मजबूती जरूर मिलेगी और वहीं अगर प्रियंका गांधी यह गठबंधन कराने में अहम किरदार निभाती है तो उनकी राजनीतिक छवि में भी बड़ा इजाफा होगा।

