अब उत्तरप्रदेश फिर एक बार उत्मप्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार की नीतियां भले ही विपक्षी दलों के गले का फंदा बन रहीं हों लोकिन कागजी आंकड़ो के आधार पर प्रदेश प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।
पीएम मोदी ने लखनऊ में आज यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन कर दिया है। अब तक की मिली खबर के हिसाब से इस आयोजन के दौरान तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे। पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे। बता दें सम्मेलन में 22 केंद्रीय मंत्री और तीन देशों के मंत्री भी शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के हिसाब से आयोजन आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा। कहीं न कहीं राज्य सरकार का एक प्रमुख इंवेस्टर्स समिट में से एक है।
सीएम योगी ने किया ट्वीट
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में समृद्धि के स्वर्णिम अध्याय का शुभारंभ हो रहा है। ग्लोबल समिट में पधारे सभी निवेशक बंधुओं का सुरक्षा, सुविधा और असीम संभावनाओं से युक्त ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत-अभिनंदन! उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब एक साथ सभी 75 जनपदों में निवेश हो रहा है।

