देश में रेलवे स्टेशनों की अब तस्वीर बदलने वाली है रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 अगस्त को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलेपमेंट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। बता दें कि उन्होंने पूरे भारत में 508 रेलवे स्टेशनों के पुर्नविकास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भरतीय रेल के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर विपक्ष पर भी निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में साउथ अफ्रीका, यूक्रेन, स्वीडन, यूके जैसे देशों में जितना रेल नेटवर्क है भारत ने अकेले 9 साल में रेल ट्रैक बनाए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम पूरे देश में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। सबका साथ सबका विकास के लिए जी जान से जुटे हैं। भारत विकसित होने के लक्षय की तरफ बढ़ रहा है आज नई ऊर्जा, प्ररेणा, संकल्प से भारतीय रेलवे नए तरीके से आगे बढ़ रही है। भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे और उनका पुर्नविकास आधुनिकता के साथ होगा और इससे देश के सभी राज्यों को लाभ होगा।
पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा 70 साल तक नेशनल वॉर मेमोरियाल नहीं बन पाया, लेकिन जब हमने इसे बनाया तो इसकी भी सरेआम आलोचना की गई। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में नहीं गए उन्होंने कहा कि आज तक सरदार साहब के स्टेच्यू के सामने जाकर नमन नहीं किया।
जिन रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास किया जाना है, उनमें 55-55 यूपी और राजस्थान, महाराष्ट्र में 44, बिहार में 49, पश्चिम बंगाल में 37, असम में 32, मध्य प्रदेश में 34, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, कर्नाटक में 13, 15 हरियाणा के और 3 रेलवे स्टेशन उत्तराखंड के शामिल हैं। 3 त्रिपुरा के और 1-1 हिमाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड के हैं। इसके अलावा, दिल्ली के 5, चंडीगढ़ के 8, जम्मू-कश्मीर के 3, पुडुचेरी के 1 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होना है।

