Arvind Kejriwal ने प्रधानमंत्री के रिटायरमेंट वाली बात पर फिर से अपना पक्ष रखते हुए अपनी बातों को दोहराया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन के एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करे हुए कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री अमित शाह को देश का कमान सौंपना चाहते हैं। इसलिए वो लोकसभा में उनके लिए वोट मांग रहें हैं। संयुक्त प्रेस वार्ता में उनके साथ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहें। इस दौरान उन्होंने ने सरकार पर हमला बोल और लोकसभा चुनाव में जीत का दावा किया।
चुनाव के बाद योगी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे : Arvind Kejriwal
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 वर्ष की आयु पूरी करने परप्रधानमंत्री का पद छोड़ देंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को कमान सौंपेंगे इसलिए चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच उनके लिए वोट मांग रहे हैं। आप सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी उनके पद से हटा दिया जाएगा क्योंकि ‘वह अमित शाह के रास्ते में एकमात्र बाधा हैं।
बीजेपी ने अपने नेताओं का करियर खत्म कर दिया : केजरीवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि मोदी पिछले डेढ़-दो साल से अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने पहले ही शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे सिंधिया, देवेंद्र फड़नवीस, रमन सिंह और मनोहर लाल खट्टर को किनारे कर दिया है और अब योगी उनकी राह में आखिरी बाधा हैं। इसलिए इस मुद्दे पर बीजेपी अभी चुप बैठी हैं। जिससे यह साफ है कि बीजेपी योगी को चुनाव के बाद पद से हटा देगी।
सरकार संविधान खत्म कर देगी : Arvind Kejriwal
सरकार पर हमला करते हुए Arvind Kejriwal ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनती है तो सरकार संविधान को खत्म कर देगी। एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी। इसलिए उन्होंने लोगों से इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।
400 सीटों का दावा करने वाले लोगों को 140 सीटें भी नहीं मिलेंगी : सपा प्रमुख
संयुक्त प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चार चरणों के बाद भाजपा हार महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि 400 सीटों का दावा करने वाले लोगों को 140 सीटें भी नहीं मिलेंगी। सपा प्रमुख ने कहा कि हम रोटी, कपड़ा और मकान के अधिकार के लिए लड़ेंगे, लेकिन उससे पहले हमें भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने की जरूरत है।

