राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कई राज्यों के राज्यपलों की फेरबदल की हैं तो कई नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप राज्यपाल राधा कृष्णन माथुर ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है और राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है।
इसके बाद झारखंड के राज्यपाल रहे रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है तो वही अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल डा. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने रविवार को कुल 13 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है। राष्ट्रपति की ओर से जारी लिस्ट इस प्रकार है : –
1. लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल
2. यूपी विधानसभा परिषद के सदस्य लक्ष्मण प्रसाद आचार्य अब सिक्किम के राज्यपाल
3. तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन अब झारखंड के राज्यपाल
4. BJP वर्किंग कमेटी के सदस्य गुलाब चंद कटारिया अब असम के राज्यपाल
5. BJP नेता शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल
6. अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रिटायर्ड ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा अब लद्दाख के उप-राज्यपाल
7. सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड जस्टिस एस अब्दुल नजीर अब आंध्र प्रदेश के राज्यपाल
8. मणिपुर के राज्यपाल एलए गणेशन अब नगालैंड के राज्यपाल
9. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान अब मेघालय के राज्यपाल
10. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब बिहार के राज्यपाल
11. आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ के राज्यपाल
12. छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके अब मणिपुर के राज्यपाल
13. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल

