Prajwal Revanna Case: यौन उत्पीड़न के आरोप वाले कर्नाटक कांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. कर्नाटक यौन उत्पीड़न कांड में फंसे सांसद प्रज्वल रेवन्ना को जद(एस) ने निलंबित कर दिया है। प्रज्वल को निलंबित करने का निर्णय जद (एस) कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच.डी. रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और पीछा करने का आरोप है।
हासन से वर्तमान सांसद हैं प्रज्वल
एच.डी. रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. देवेगौड़ा के बेटे हैं।. प्रज्वल रेवन्ना हासन से वर्तमान सांसद हैं। 33 वर्षीय प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। शिकायत के आधार पर जिले के होलेनारासीपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
यौन उत्पीड़न का आरोप
शिकायतकर्ता ने कहा कि वह प्रज्वल रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद, प्रज्वल रेवन्ना ने उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, जबकि प्रज्वल वीडियो कॉल के जरिए उसकी बेटी के साथ “अश्लील बातचीत” करता था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी और परिवार के अन्य सदस्यों की जान को खतरा है।

