पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ के निधन के बाद भारत में सियासत भी शुरू हो गई है। इसी सिलसिलम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने परवेज मुशर्रफ के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि
‘‘कभी भारत के कट्टर दुश्मन रहे मुशर्रफ 2002 से 2007 के बीच शांति के लिए वास्तविक ताकत बन गए थे।’’ जानकारी के लिए बता दें जैसे ही बयान सामने आया सियासी लोगों कंग्रेस समेत शशि थरूर पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। बीजेपी ने तीखे लहजे में कहा कि कहीं न कहीं कहीं कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान परस्त है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ का रविवार को दुबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। जैसे ही उन्होंने आखिरी सांस ली उसके बाद से ही शोक संवेदनाओं का ताता लगना शुरू हो गया। इतना ही नहीं शोक व्यक्त करने की कड़ी में भारत के कई बड़े नेता शामिल हैं, हालांकि इस दुख भरी खबर के बीच सियासत के गलियारों में भी राजनीतिक पारा गर्म होता नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार जब कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कुछ शब्द कहे तो बीजेपी ने उनको और उनकी पार्टी को सियासी तौर पर तंज कसना शुरू कर दिया है।
शशि थरूर ने ट्वीट में लिखी बड़ी बात
शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का एक दुर्लभ बीमारी के कारण निधन हो गया : कभी भारत के कट्टर शत्रु रहे थरूर 2002-2007 के बीच शांति के लिए असली ताकत बन गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संयुक्त राष्ट्र में उन दिनों उनसे हर साल मुलाकात की थी और उन्हें चतुर तथा अपने कूटनीतिक विचारों में स्पष्ट पाया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें।’’
इस खबर ने तूल तब पकड़ लिया जब बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने थरूर के ट्वीट को टैग करते हुए कांग्रेस पर ही सियासी प्रहार शुरू कर दिया , ‘‘परवेज मुशर्रफ करगिल युद्ध के साजिशकर्ता, तानाशाह, जघन्य अपराधों के आरोपी थे। उन्होंने तालिबान और ओसामा को ‘भाई’ और ‘नायक’ माना था और जिन्होंने अपने ही सैनिकों के शवों को वापस लेने से इनकार कर दिया था, कांग्रेस द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है! आश्चर्य हो रहा है? कांग्रेस की पाकिस्तान परस्ती फिर सामने आई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक समय मुशर्रफ ने राहुल गांधी को एक सज्जन व्यक्ति बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी, शायद इसी कारण कांग्रेस को मुशर्रफ प्रिय है।’’

