Politics : कांग्रेस के बड़े नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपने भाव प्रकट किए हैं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनकी प्रशंसा में कई बातें मीडिया से कहीं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा प्रधानमंत्री मोदी में दैवीय शक्ति
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा प्रधानमंत्री जी से मिलना अपने आप में एक सौभाग्य का विषय है मैं श्री कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास के समारोह का निमंत्रण देने उन्हें गया था मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने यह निमंत्रण स्वीकार किया मैं उनका ऋणी हूं जहां तक उनसे मिलने का सवाल है मुझे उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा उनपर कोई दैवीय कृपा है।
सनातन धर्म के सच्चे बृजवाहक हैें पीएम मोदी – आचार्य प्रमोद कृष्णम
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा वह एक दैवीय शक्ति के प्रतीक है उनसे मिलने के बाद जो एहसास हुआ है जो अनुभूति हुई है मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगा और उस अनुभूति को शब्दों में बयान भी नहीं किया जा सकता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए हैं अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का शीला न्यास, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा , विदशो में मंदिरों का निर्माण इस बात के सबूत हैं कि जो सपना महात्मा गांधी ने देखा था वह साकार होने जा रहा है और पूरे विश्व में सनातन के सच्चे बृजवाहक के रूप में वह स्थापित हो चुके हैं।
क्या भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस के बड़े नेता प्रमोद कृष्णम का झुकाव अब बीजेपी के तरफ हो रहा है ऐसे में देश भर में कांग्रेस पार्टी के हालात देखते हुए बड़ा सवाल यहां यह उठता है कि कहीं ऐसा तो नहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद कृष्णम जो कभी तमाम मीडिया डिबेट्स पर भाजपा के खिलाफ जहर उगलते हुए देखे जाते हैं अब भाजपा में जाने की तैयारी कर रहे हैं? तो इस पर उन्होनें जवाब देते हुए कहा- क्या भारत के प्रधानमंत्री से मिलना कोई गुनाह है? और अगर यह गुनाह है तो मैं इसकी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं।”

