बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री छाएं हुए हैं अब उनका दरबार दिल्ली में तीन दिन के लिए गुरूवार 6जुलाई को लग चुका है, हालांकि दिल्ली में गुरूवार को जबरदस्त बारिश हुई तो लगा बाबा बागेश्वर की कथा स्थगित हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ बारिश के बावजूद भी लोंगो की भारी भीड़ उमड़ी, इतनी भारी संख्या में हुजूम को देखकर धीरेंद्र शास्त्री ने भी लोंगो को ज्यादा इंतजार नहीं कराया और हनुमान कथा सुनाई लेकिन कथा सुनाते हुए उन्होनें आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया जिससे ‘आप पार्टी’ के कान खड़े हो गए।
अब आप तो जानते हैं कि बाबा बागेश्वर अपने हिंदू राष्ट्र वाले बयान से पहले ही चर्चाओं में हैं और अब उन्होनें दिल्ली में हनुमान कथा के दौरान ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के कान खड़े कर दिए। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि फ्री में मिलने वाली चीजें बहुत घातक होती हैं। इनके दीर्घकालिक परिणाम बहुत घातक होते हैं। खास बात यह है कि बयान देते समय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन समझने वाले समझ गए कि उन्होंने किस पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। बता दें बाबा बागेश्वर का दरबार गुरूवार को दिल्ली में सज चुका है और कथा तीन दिन तक चलेगी, बारिश ने कोशिश तो बहुत की बाबा के कार्यक्रम को स्थगित करने की लेकिन भक्त इसके बावजूद पहुंच गए केवल दिल्लीवासी ही नहीं अलग अलग राज्यों से धीरेंद्र शास्त्री को सुनने और अपनी अर्जी लगाने पहुंच रहें हैं।
बाबा धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए लोग बंगाल, मुजफ्फरनगर यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और हिमाचल व अन्य राज्यों से भी यहां पहुंच रहे हैं। लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से रूट प्लान का पालन करने को कहा है।

