हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में है आज दो आरोपी मुनसैद और सैकूल का हरियाणा पुलिस ने एनकाउंटर किया जिसमें से सैकुल के पैर में गोली लगी है और अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
31 जुलाई को सावन के सोमवार के दिन ब्रजमंडल की शोभायात्रा के दौरान जमकर उपद्रवियों ने हिंसा का तांडव मचाया पथराव किया, ताबड़तोड़ फायरिंग की, गाड़ियो, बसों को आग के हवाले कर दिया, लोगों की दुकानों को नुकसान पहुंचाया साथ ही नलहेश्वर मंदिर पर श्रद्धालु भगवान भोले के दर्शन करने पहुंचे थे वहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिन्होनें हिंसा को अपनी आंखो से देखा उन्होनें मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उपद्रवियों के टारगेट केवल शोभायात्रा ही नहीं थी बल्कि जो लोग अलग से मंदिर पहुंचे थे उनको भी टारगेट बनाया गया।
चश्मदीदों ने बताया कि हालात इतने बदत्तर थे कि जिसको जहां सुरक्षित स्थान मिला वहां अपनी जान बचाने के लिए छिप गए। हमलावरों ने AK-47 से हमले किए। लोगों ने बताया कि उपद्रवी फायरिंग में एकदम एक्सपर्ट थे ऐसा लग रहा था कि आतंकवादी हमला हुआ।
नूह में हुई हिंसा में अब तक 142 एफआईआर दर्ज की गई है इसके साथ ही हिंसा में लिप्त अब तक 312 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

