रिपोर्ट: निशांत शर्मा
नोएडा में लगातार चेन छिनैती की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। बाइक सवार बदमाश पुरुष और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। बीते दिनों के अंदर चेन छिनैती की कई घटनाओं के बाद से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं बीते दिनों पॉश इलाके सेक्टर 50 , 51 ,52 चेन छिनैती की कई वारदातें हो चुकी हैं वहीं सेक्टर 50 सेंट्रल मार्केट के समीप से युवक से चेन छीन ले गए बदमाश। विरोध करने पर पीड़ित को बाइक सवार बदमाशों ने पीड़ित को धक्का दिया। और चैन लूट कर फरार हो गए।
नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस चेन स्नैचिंग के मामलों को लेकर नाकाम
बदमाशों की तलाश के लिए थाना सेक्टर 49 पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है लेकिन लगातार हो रही चेन छिनैती और मोबाइल छिनैती जैसी घटनाओं को थाना सेक्टर 49 की पुलिस खुलासा करने में नाकाम दिख रही है।
डीसीपी ने कहीं ये बातें
डीसीपी हरिश्चंद्र के मुताबिक मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर और खुलासे के लिए पुलिस की टीम में लगाई गई हैं।

