माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार के सदस्यों का केस हाईकोर्ट वे डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लड़ने वाले अधिवक्ता विजय मिश्रा को शनिवार रात को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार इसलिए किया क्योंकि करीब दो महीने पहले उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होनें प्लाईवुड के एक कारोबारी को अतीक और अशरफ के नाम पर धमकी दे थी इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अतीक अशरफ और पूरे परिवार के सदस्यों का केस लड़ने वाले अधिवक्ता विजय मिश्रा अपने दोस्तों के साथ आराम से बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे तभी प्रयागराज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया हालांकि प्रयाग पुलिस ने अभी विजय मिश्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। विजय मिश्रा ने अतीक- अशरफ के कई मुकदमे लड़े थे और अतीक के काफी करीबी माने जाते हैं।
दावा ये भी किया जा रहा है माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता विजय मिश्रा के संपर्क में हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस कई दिनों से विजय की तलाश में थी। बीते दिनों प्रयागराज पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ से मदद भी मांगी थी। सही लोकेशन मिलने पर विजय मिश्रा को पकड़ लिया गया।

