संसद के लोकसभा और राज्यसभा में मॉनसून सत्र की शुरूआत तो आज से शुरू हो चुकी है। मणिपुर हिंसा मामले में पीएम मोदी ने आज बोलते हुए कहा की मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि किसी भी गुनाहगार को बख्शा नहीं जाएगा,कानून अपनी पूरी शक्ति से एक के बाद एक कदम उठाएगा,मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है, इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता , वहीं इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा है कि है अगर सरकार कार्रवाई नहीं करती तो हम मामले में एक्शन लेंगे।
राज्यसभा को तत्कालीन सांसद हरद्वार दुबे के सम्मान में दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है , जिनका जून में निधन हो गया था और लोकसभा 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। मणिपुर में हुई इस घटना को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर सवाल उठा रहा है अखिलेश यादव ने ट्विट करते हुए लिखा- मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफ़रत की नीति और भाजपा की वोट की राजनीति ज़िम्मेदार है। बहन-बेटियों के परिवारवाले अब तो भाजपा की ओर देखने तक से पहले एक बार ज़रूर सोचेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने गुरुवार को कहा कि ऐसी घटना देश को शर्मसार करती है। दो महीने पहले महिलाओं के साथ ये कृत्य किया गया और इस पर सरकार चुप्पी साध गई प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपनी जिम्मेदारी को निभाने में एकदम विफल हुईं हैं उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। मणिपुर के सीएम बीरेन के इस्तीफे को लेकर तो लगातार लोग मांग कर रहें है।

