प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हो रहे भाजपा के पंचायती राज परिषद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए शामिल हुए और विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए बंगाल में हिंसा, मणिपुर में जारी हिंसा पर विपक्ष के रवैये और अपने 9 साल के कार्यकाल पर बात की।
विपक्ष मणिपुर पर चर्चा नहीं चाहता केवल राजनीति कर रहा है बंगाल पंचायत चुनाव में पेटियां लूटी गई, अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष डरा है वोटिंग होती तो घमंडिया की पोल खुल जाती।
पूरे देश ने देखा इन लोगों ने मणिपुर के लोगों के साथ इतना बड़ा विश्वासघात किया गृह मंत्री ने सत्र शुरू होने से पहले कहा था कि वो मणिपुर पर चर्चा करना चाहते हैं और अकेले मणिपुर पर चर्चा हो ये जरूरी है लेकिन चर्चा की जगह इन्होनें हंगामा मचाया।

