PM Modi Ayodha Live Update : 22 जनवरी 2024 रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आज यानि शनिवार 30 दिसबंर 2023 को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या धाम में महार्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे और रोड शो, जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या राम नगरी
प्रधानमंत्री मोदी के लिए अयोध्या धाम पूरी तरह से तैयार है लोग कार्यक्रम में शामिल और प्रधानंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंच रहे हैं। पीएम के स्वागत के लिए रोड को फूलों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री का स्वागत शंखनाद, डमरू, वादन से स्वागत किया जाएगा। अयोध्या में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था एकदम चाक-चौबंध है। पीएम के स्वागत के लिए लोक संस्कृति की धुन और संगीत पर लोक नर्तक थिरक रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी आज अयोध्या में छह नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
पीएम करेंगे रोड शो और जनसभा को संबोधित
51 जगहों पर पीएम नरेंद्र मोदी पर पुष्प वर्षा होगी, छात्र वेद मंत्र और शंख ध्वनि से करेंगे पीएम का स्वागत करेंगे। अयोध्या में PM मोदी का 8 किलोमीटर का रोड शो होगा, साकेत पेट्रोल पंप से मंगेशकर चौक तक होगा रोड शो, राम मंदिर होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाएगा रोड शो। सबसे पहले अयोध्या धाम स्टेशन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी। अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे स्टेशन के बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री का अयोध्या कार्यक्रम शेड्यूल
प्रधानमंत्री 8:35 बजे दिल्ली से अयोध्या के लिए निकल चुके हैं सुबह 9.50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सुबह 9.50 बजे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से सुबह 10.30 बजे अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
– सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।
– सुबह 11.05 बजे रेलवे स्टेशन से निकल कर रोड शो करते हुए दोपहर 12.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
– दोपहर 12.30 बजे से 12.45 बजे तक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निरीक्षण करेंगे।
– दोपहर 12.50 बजे एयरपोर्ट से निकलेंगे और दोपहर 12.55 बजे एयरपोर्ट के पास सभा स्थल पहुंचेंगे।
– दोपहर 1 बजे से सभा स्थल पर लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। फिर 2 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
– दोपहर 2 बजे पीएम एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

