“हे मंगल मूर्ति मेरा पैसा डबल हो जाएगा ना” याद है आपको ये डॉयलॉग फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri) एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने गुदगुदाने के लिए वापस आ रही है, हालांकि पहले ये खबरे सामने आ रहीं थी कि इस फिल्म में राजू (Akshay Kumar) नजर नहीं आएंगे उनके रोल को कार्तिक आर्यन निभाएंगे लेकिन फिल्म शहजादा की ठंडी हालात को देखते हुए फिल्म के निर्देशक ने अक्षय कुमार को ही इस रोल को निभाने के लिए फाइनल कर लिया है और शूटिंग शुरू भी हो चुकी है।
बाबू राव गणपत राव आप्टे, राजू, श्याम आपको फिर हंसाने के लिए जल्द आएंगे। साल 2001 में इस फिल्म का पहला पार्ट आया था, साल 2006 में इसका दूसरा पार्ट आया और अब तीसरी बार ये फिल्म गुदगुदाने के लिए जल्द ही सिनेमा हॉलो में आएगी।

दर्शकों ने जबसे सुना है कि उनकी मनपसंदीदा कॉमेडी फिल्म वापस आने वाली है तबसे काफी एक्साइटमेंट फैंस के बीच देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म को लेकर फैंस कमेंट कर रहें हैं। फिल्म की शूटिंग 21 फरवरी से शुरू हो चुकी है और सेट से पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। देखें। इस फिल्म का निर्देशन इस बार अनीष बज्मी नहीं बल्कि फरहाद सामजी करेंगे। वहीं मुंबई के फिरोज नाडियाडवाला के एम्पायर स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। हालांकि लीड एक्ट्रेस का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

