आजकल सोशल मीडिया पर लोग ऐसे ऐसे वीडियो डालते हैं कि उन्हें छा जाने में जरा सा भी वक्त नहीं लगता है। जालंधर में एक भारत पेट्रोलियम पंप ढिल्लों के हिट गीत “बहाने” के बोल के साथ एक एलईडी स्क्रीन का उपयोग किया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते छा गया।
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों किसी परिचय के मोहताज नहीं है। दरअसल एक पेट्रोल पंप ने गायक एपी ढिल्लों के चर्चित गाने ‘केहन्दी हुन्दी सी को बेहद ही मजेदार ट्विस्ट दिया है। गाने की पापुलैरिटी का फायदा उठाने के लिए पेट्रोल पंप पर लगे एलईडी डिस्प्ले बोर्ड पर गाने के बोल लिख दिए गए है। एलईडी डिस्प्ले पर लिखा है, “केहन्दी हुन्दी सी टैंक फूल करा दे,सारे नी पसंद मैनु बीपीसीएल टन पवादे” आप वीडियो में इसे साफतौर पर देख सकते हैं। वेकअपसिंह नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है और बताया है कि वीडियो पंजाब के जालंधर जिले का है।
वीडियो के वायरल होने के बाद, इंस्टाग्राम यूजर्स पेट्रोल पंप द्वारा अपनाई गई रचनात्मक मार्केटिंग रणनीति से चकित थे। इस वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसी के इमोजी की भरमार है।

