ग्रेटर नोएडा वेस्ट में lift के फंसने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा घटना गौर सिटी सोसायटी में हुई, जहां तीसरी मंजिल पर अचानक लिफ्ट बंद हो गई। लिफ्ट में छोटे बच्चों और महिलाओं समेत 8 से 10 लोग सवार थे। लिफ्ट फंसने के बाद आखिरकार इन लोगों को बचा लिया गया, लेकिन वे करीब 20 मिनट तक अंदर फंसे रहे।
20 मिनट तक lift में फंसे रहे लोग
सोमवार सुबह गौर सिटी के 14 एवेन्यू, एम टावर में लगी लिफ्ट में अचानक खराबी आ गई। छोटे बच्चे और महिलाएं ऊपरी मंजिल से नीचे उतर रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक झटके के साथ तीसरी मंजिल पर रुक गई। नतीजतन, अंदर मौजूद लोग फंस गए। फंसे हुए लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड और मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट को खोलने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आखिरकार लिफ्ट के दरवाजे खोले गए और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया।
पहले भी हो चुकी है घटना
इसके बाद लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया गया और उसके आने पर उसने lift को फिर से चालू किया। इस घटना के बाद सोसायटी के लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब लिफ्ट में खराबी आई हो। लिफ्ट के फंसने की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और अक्सर लोग ऐसी परिस्थितियों में फंस जाते हैं।

