आईपीएल 2021 सीजन-14 के 37वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने हैदराबाद के सामने जीत के लिए 125 रनों का लक्ष्य रखा। 125 रनों के लक्ष्य का पीठा करते हुए विलियमसन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 120 रन ही बना सकी और पंजाब ने इस मैच को 5 रनों से अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। वही पंजाब की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पंजाब की तरफ से एडन मार्क्रम सबसे ज्यादा 27 रनों की पारी खेली। वहीं हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जेसन होल्डर ने 3 विकेट हासिल किए।
इस मैच को जीतकर पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है, ये टीम अब 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अभी भी आखिरी स्थान पर बनी हुई है।

