Bollywood के किंग खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई पठान मूवी ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। जिस तरह से देश का एक तबका इस फिल्म का विरोध कर रहा था उससे तो ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म रेस में ही नहीं रहेगी… लेकिन जो हुआ उसने तो पासा ही पलट के रख दिया… इतना ही नहीं इस फिल्म की धूम देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिली..
फिल्म की रिलीज के बाद से कई बड़ी हस्तियां और फैंस फिल्म के गानों की नकल करने और उन पर थिरकते भी नजर आ रहे हैं। पठान का वीडियो आग के धुंए की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिल्म का क्रेज इस हद तक बढ़ गया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की महिला प्रोफेसर भी इस फिल्म के गाने पर ठुमके लगाती नजर आईं। और सिर्फ प्रोफेसर ही नहीं.. उनके साथ में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स भी नजर आए
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
ये वीडियो तब और सुर्खियों में आ गया जब इस वीडियो को किंग खान ने खुद शेयर किया,.. वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा ‘कितने लकी हैं कि हमारे पास ऐसे शिक्षक और प्रोफेसर हैं जो हमें पढ़ा सकते हैं और हमारे साथ मज़े भी कर सकते हैं. ये सभी एजुकेशनल रॉकस्टार हैं.’
प्रोफेसर और स्टूडेंट्स के डांस का वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज के कॉमर्स विभाग का है। इस छोटे से वीडियो में स्टूडेंट्स को कॉलेज के एम्फीथिएटर में गाने पर झूमते हुए देखा जा सकता है.।
बात करें फिल्म पठान की तो शाहरुख खान की फिल्म पठान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 1 महिना हो गया है और1 महिने में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया है। फिलहाल कोई कुछ भी कहे लेकिन इस फिल्म को दर्शकों ने खूब इंजॉय किया है।

