आज से भारतीय संसद की 18वीं लोकसभा सत्र (Parliament Session) की शुरुआत हो रही है। सदन की शुरुआत सभी नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ ग्रहण समारोह से होगा। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सभी सांसदों को शपथ दिलवाएंगे। इसके बाद फिर 26 जून को स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले PM मोदी, फिर अमित शाह, गडकरी, शिवराज ने सांसद के रूप में ली शपथ।
24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा Parliament Session
नए स्पीकर के चुनाव के बाद फिर 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित करेंगी। फिर राष्ट्रपति के अभिभाषण और धन्यवाद प्रस्ताव पर 28 जून को सदन में बहस शुरू होगी। इस दौरान 2 या 3 जुलाई को प्रधानमंत्री बहस का जवाब देंगे। 18वीं लोकसभा का यह सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा। पहले सत्र में 10 दिनों के दौरान कुल 8 बैठकें होंगी।

